नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कैंसर की आवश्यक दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। इसका प्लैटिनम आधारित कीमोथेरेपी दवाओं पर सर्वाधिक असर पड़ेगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब देशभर के अस्पतालों में सिस्प्लैटिन और कार्बोप्लैटिन जैसी जीवनरक्षक दवाओं की भारी कमी महसूस की जा रही है। सरकार का मानना है कि कीमतों में संशोधन से दवा निर्माताओं को उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी और बाजार में आपूर्ति बेहतर हो सकेगी। फार्मास्युटिकल्स विभाग ने इसको लेकर राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री ने इन दवाओं के लिए दवा मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 के विशेष प्रावधान (19) इस्तेमाल करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। यह एक खास प्रावधान है, जो सरकार को दवाओं की ...