नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- केंद्र द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को राजधानी में टाइप-सात बंगला आवंटित किए जाने के बाद, पार्टी ने कहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री 95, लोधी एस्टेट आवास में रहेंगे, जो उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा इस मुद्दे पर केंद्र को फटकार लगाने के बाद आवंटित किया गया है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बताया, दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार के बाद केजरीवाल को केंद्र सरकार ने एक आधिकारिक बंगला आवंटित किया है। चूंकि वह एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक हैं, इसलिए वह बंगले के हकदार थे। पिछले महीने दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल को आवास आवंटित करने में देरी के लिए केंद्र की खिंचाई की थी। केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड आवास में रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.