प्रयागराज, दिसम्बर 20 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की अनदेखी पर शिक्षकों नेताओं ने आपत्ति की है। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की शनिवार को हुई बैठक में शिक्षक नेताओं ने यूपी बोर्ड से निर्धारित एडेड कॉलेजों के परीक्षा केंद्र काटने और छात्रसंख्या कम करने के आरोप लगाए हैं। संरक्षक हरि प्रकाश यादव का कहना है कि बोर्ड ने बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज बलरामपुर बरेठी, हनुमान इंटर कॉलेज लाहुरपुर और माधव इंटर कॉलेज बमैला हंडिया को केंद्र बनाया था लेकिन जिले से इनके सेंटर काट दिए गए। इसके अलावा कई केंद्रों में छात्रसंख्या कम कर दी गई है। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लगभग एक साल से लंबित शिक्षकों की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.