सुल्तानपुर, जुलाई 22 -- अखण्डनगर, संवाददाता। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में राजकीय हाईस्कूल जजरही के प्रधानाचार्य सूर्यभान ने केंद्र निर्धारण के उद्देश्य से उपलब्ध संसाधनों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने विद्यालय भवन, प्रयोगशालाओं तथा पेयजल, शौचालय, ब्रॉडबैंड, सीसीटीवी, विद्युत आपूर्ति आदि अवस्थापना सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही उन्होंने विद्यालय में निशुल्क संचालित हो रही जेईई एवं नीट प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाओं का भी अवलोकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष सिंह ने निरीक्षणकर्ता का पूरे विद्यालय परिसर में परिभ्रमण एवं सूक्ष्म अवलोकन कराया। निरीक्षण के उपरांत सूर्य भान ने विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं से पूर्ण संतुष्टि व्यक्त की और प्रबं...