रांची, अप्रैल 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार के पास मनरेगा योजना के तहत झारखंड में हुए कार्यों का 1236 करोड़ रुपए बकाया है। करीब 300 करोड़ रुपए मजदूरों का बकाया है। झारखंड में मनरेगा मजदूरों को राज्य की ओर से 27 रुपए अतिरिक्त भुगतान किया जाता है, जबकि बिहार समेत अन्य राज्यों में मनरेगा मजदूरों को कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 52 प्रतिशत जॉब कार्ड महिलाओं के नाम है और मनरेगा की मदद से ही कोरोनाकाल में झारखंड सरकार ने लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- वीबी जी राम जी योजना में मची है लूट : आदित्य शाहदेव ने कहा कि मनरेगा एक जन-कल्याणकारी योजना है, जिसे कांग्रेस और यूपीए सरकार ने गरीबों के ...