अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किए जाने का मंगलवार को कांग्रेसियों ने विरोध किया। कलक्ट्रेट गेट के बाहर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की वृद्धि की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों ने नारेबाज़ी की। विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के मूल्यों में कमी के बावजूद पेट्रोल, डीज़ल व रसोई गैस के सिलेंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि करके सरकारी मुनाफ़ाखोरी की। रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि करके आग में घी डालने का कार्य किया है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कांग्रेसियों ने एसीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.