खगडि़या, मई 21 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि आज केन्द्र की मोदी सरकार जिस तरह से लगातार देश के संविधान, धर्मनिरपेक्षता और जनतंत्र को कमजोर करने के लिए समाज में नफरत फैलाने में लगी रहती है। यह बातें सीपीआई (एम) खगड़िया के पूर्व जिला कमिटी सदस्य सह किसान नेता दिवंगत नागेश्वर सिंह की स्मृति में उनके गांव गवाश विन्दटोली में गुरुवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पार्टी केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि कि केन्द्र और राज्य सरकार युवाओं के रोजगार के अवसर को समाप्त करने, किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा नहीं देने, खेत मजदूरों को पलायन के लिए विवश करने की नीति से सभी तबके त्राहिमाम हैं। यह भी पढ़ें- सीपीआई ने चलाया मनरेगा बचाओ अभियान वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार आज बिहार और पूरे द...