केंद्र की योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में आया बदलाव : सीएम
रुद्रपुर, जून 13 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा के बग्गा चौवन में आयोजित '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। क्षेत्रवासियों ने छोलिया और थारू सांस्कृतिक नृत्य के साथ सीएम का भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचायाः बत्रा कहा कि कोरोना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.