केंद्र की योजनाओं की निगरानी करेगी संसदीय विकास समिति
कटिहार, अगस्त 19 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार संसदीय क्षेत्र में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की निगरानी, जनभागीदारी बढ़ाने और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में मंगलवार को सद्भावना भवन में कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए, जिनमें संसदीय विकास समिति के गठन से लेकर उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने की नई पहल शामिल है। बैठक में बताया गया कि कटिहार जिले में वर्तमान में 96 केंद्र प्रायोजित योजनाओं का संचालन हो रहा है, जिनकी निगरानी के लिए सांसद की अध्यक्षता में दिशा समिति कार्यरत है। यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की योजनाओं की प्रगति, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.