रांची, मई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्र की जनविरोधियों नीतियों के कारण बढ़ती मंहगाई के खिलाफ झामुमो ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बुधवार को झामुमो महानगर के नेतृत्व में रांची जिला मुख्यालय कचहरी समीप किया गया। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब केंद्र सरकार संसद में बोलती है कि हमारे पास बंपर सिलेंडर है तो क्यों सिलेंडर गायब हो जा रहे हैं। क्यों रोजगार बंद हो गया। मंहगाई बढ़ रही है, 1000 रुपये का सिलेंडर का कोई ऐसा दाम बढ़ता है क्या। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, एलपीजी के दाम बढ़ गए, अब इसको लेकर हमलोग आगे भी आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें- देश मे बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ झामुमो ने दिया धरना अध्यक्षता झामुमो जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने की। मौके पर संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, समनूर मंसूरी,...