चंदौली, मार्च 17 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौरइया गांव में अपना दल (कमेरावादी) की ओर से समता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों समाज में असमानता को बढ़ा रही हैं। गरीब, पिछड़े व वंचित वर्गों की अनदेखी की जा रही है।विधायक पल्लवी पटेल ने यूजीसी बिल को लेकर भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि यह शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाला कदम है। कहा कि सरकार की लचर नीतियों के कारण समाज में खाई और गहरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हर निर्णय राजनीतिक लाभ को ध्यान में रखकर ले रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि सरकार और उसके मंत्रियों के बीच कोई तालमेल नहीं है। जिससे प्रशासन...