पटना, फरवरी 26 -- राज्य में 18 हजार नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे। गुरुवार को विधान परिषद में अशोक कुमार के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने यह जानकारी दी। कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष विचाराधीन है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही केंद्र खोले जाएंगे। नीरज कुमार के सवाल पर लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि सरकार हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस पर नीरज कुमार ने कहा कि इसका ऑडिट कराया जाए, ताकि राज्य के लोगों को पता चल सके कि जल-जीवन-हरियाली से लोगों के जीवन स्तर में कितना सुधार हुआ है। महेश्वर सिंह के सवाल पर पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा सभी तरह के प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की है। इस पर सर्वेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.