केंद्र का रोजगार मेला इवेंट मैनेजमेंट : कांग्रेस
रांची, मई 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की ओर से आयोजित रोजगार मेलों को इवेंट मैनेजमेंट करार दिया है। कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन राकेश सिन्हा ने कहा है कि देश का युवा केवल नियुक्ति पत्रों की तस्वीरें नहीं, बल्कि स्थायी और सम्मानजनक रोजगार चाहता है। पिछले कुछ वर्षों में बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। सरकार लाखों नौकरियां देने का दावा करती है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके उलट है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार देश में बेरोजगारी दर लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी के आंकड़ों के मुताबिक कई महीनों में बेरोजगारी दर सात से आठ प्रतिशत के बीच रही है, जबकि युवाओं में यह आंकड़ा और अधिक है। यह भी पढ़ें- विकसित भारत बनाने में ऊर्जा लगाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.