नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रविवार को केन्द्र सरकार द्वारा पेश किए जाने वाला बजट विकसित भारत की संकल्पना को और सशक्त करेगा। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट भारत को वर्ष 2047 तक एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्वकर्ता राष्ट्र बनाने में सहयोग देगा। यह बजट देश की आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम होगा। केंद्र के बजटीय प्रावधानों का सकारात्मक प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी की विकास योजनाओं पर भी पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत को वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के विजन पर कार्य कर रहे हैं। इस दिशा में बुनियादी ढांचे का विकास और तकनीकी प्रगति केंद्र सरकार की प्राथमिकता रही है। केंद्र सरकार पहले से ही दिल्...