रांची, मार्च 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को आम जनता की जेब पर डाका करार दिया है। यह आर्थिक शोषण है। केंद्र की भाजपा सरकार आम आदमी की रसोई पर सीधा प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, वहीं दूसरी ओर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर सरकार ने मध्यम और गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस की यह मांग है कि बढ़ी हुई कीमत को तत्काल वापस लिया जाए। अगर कीमत कम नहीं हुई, तो कांग्रेस जनता को इस अन्याय के खिलाफ गोलबंद करेगी। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत बांटे गए सिलेंडर अब केवल घरों के कोनों में शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.