रांची, मार्च 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो रांची में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा महासचिव सह केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रमजान, सरहुल और चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश आज केंद्र की गलत नीतियों के कारण गंभीर संकट से गुजर रहा है।विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए भट्टाचार्य ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाइयों को मानवीय सभ्यता पर काला धब्बा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में अमेरिका के साथ बढ़ती नजदीकियों के चलते भारत की स्थिति कमजोर हुई है। उनका दावा था कि केंद्र की विफल विदेश नीति के कारण मिडिल ईस्ट, यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में करीब ढाई करोड़ भारतीय फंसे हुए हैं और एयर रूट बाधि...