धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद परिसर स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ कार्यालय में बुधवार को संविधान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक हुई। आरोप लगाया गया कि आईआईटी मुंबई में बीटेक द्वितीय वर्ष के दलित छात्र साहिल ने संस्थान के एक प्रोफेसर की ओर से जातिगत भेदभाव से प्रताड़ित होकर खुदकुशी कर ली। यह बेहद चिंतनीय है। केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट से यूजीसी को अविलंब लागू करने की मांग की गई। निर्णय लिया कि 25 सितंबर को जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। रिटायर बीडीओ मिथिलेश प्रसाद ने 19 सितंबर को जिला मुख्यालय में हुई संविधान बचाओ महारैली की समीक्षा की। कहा गया कि सभी प्रखंडों में कमेटी गठित कर आंदोलन को तीव्र किया जाएगा। मौके पर दिलीप राम, देबू महतो, गणपत महतो, शशिभूषण क...