रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस की नेता दीपिका पांडेय सिंह ने पटना में मंगलवार को कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार महिला विरोधी हैं। चुनाव से ठीक पहले बिहार की महिलाओं के खाते में दस हजार भेजना वोटों को हासिल करने की राजनीति है। पटना के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा चुनाव से पहले बिहार में आकर बोली लगाते हैं। यह बोली पिछले चुनाव में पचास हजार करोड़ से शुरू हो कर सवा लाख करोड़ तक गई थी, लेकिन बाद में वही ढाक के तीन पात। बिहार को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पहले क्यों हाथ पर हाथ धरे बैठी थी, जो उसे ठीक चुनाव से पहले महिलाओं की याद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.