मैनपुरी, अगस्त 17 -- खाद्य व रसद विभाग द्वारा यूपी के राशन विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि की घोषणा पर सोमवार को किशनी तहसील सभागार में वर्चुअल कार्यक्रम हुआ। इसमें राशन डीलरों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव भाषण दिखाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि 2017 के बाद सरकार ने राशन विक्रेताओं के प्रति नकारात्मक धारणा खत्म की है। अब केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर बेहतर लाभांश देगी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम को जिला महामंत्री ओमजी दुबे, मंडल अध्यक्ष घासीराम शाक्य ने भी संबोधित किया। एसडीएम नवनीता राय ने पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- लाभांश वृद्धि पर जताया सीएम का आभार इस मौके पर पूर्ति नि...