हापुड़, अगस्त 19 -- उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने मेरठ रोड स्थित सिचांई विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बना रही है, इसलिए सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए संचलित योजनाओं का धरातल पर लाभ दिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि दिव्यांगजनों को मोटर चलित तिपहिया वाहन बांटने की कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। 80 फीसदी दिव्यांगता वाले वृद्ध जिनकी आयु 80 साल से ज्यादा है, उन्हें प्राथमिकता पर पेंशन दें। इसके बाद उन्होंने वार्ता करते हुए सपा पर निशाला साधा। यह भी पढ़ें- दिव्यांग छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय शिविर आज उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्स...