प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- विधानसभा क्षेत्र के गांगपाटी और गनईडीह ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम संपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा नेता आलोक कुमार पांडेय की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तकों का भी वितरण हुआ। भाजपा नेता ने बताया कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का विकास लगातार जारी है। सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान गांगपट्टी बूथ अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, गनईडीह बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय, शक्ति केंद्र संयोजक सुनील सरोज एवं केके शर्मा, राधेकृष्ण पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, उमेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...