जौनपुर, फरवरी 26 -- नौपेड़वा/सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार बहन बेटियों की रक्षा नहीं कर पा रही है। किसानों की हालत दयनीय है। सरकार मुआवजा तक नहीं दे पा रही है। करीब छह माह से सविंदाकर्मियों में आशा, आंगनवाड़ी, मनरेगाकर्मियों जैसे कर्मियों का भुगतान नहीं कर पा रही है। सिकरारा के श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज मीरगंज में आयोजित संवैधानिक अधिकार बचाओ महारैली में उन्होने कहा कि देश में मनुवादियों की संख्या मात्र 15 प्रतिशत है फिर भी सत्ता की चाभी उन्ही के पास है। कहा कि यूजीसी को हर हाल में लागू करा के रहेंगे, क्योंकि ये नियम उच्च शिक्षा में एससी एसटी और ओबीसी समुदायों के खिलाफ भेदभाव रोकने और समानता सुनिश्चित करने क...