हमीरपुर, अप्रैल 5 -- मौदहा, संवाददाता। सरकारी गेहूं खरीद व्यवस्था जिले में अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। चार दिनों के भीतर तीन चयनित केंद्रों में से केवल एक केंद्र पर ही खरीद हो सकी। जबकि दो केंद्र बारदाना व कांटा (तौल मशीन) के अभाव में पूरी तरह संचालित नहीं हो पाए हैं। बाजार भाव की तुलना में सरकार का समर्थन मूल्य करीब चार सौ रुपये अधिक होने से किसानों में जल्द से जल्द गेहूं बेचने की होड़ मची हुई है। किसान फसल काटकर मंडी पहुंचने के लिए आपाधापी में हैं। लेकिन खरीद केंद्रों की बदहाल व्यवस्था उनके लिए परेशानी का सबब बन रही है। बीते दो दिनों से खराब मौसम ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौदहा कृषि उत्पादन मंडी समिति में शासन द्वारा तीन एजेंसियों एफसीआई, विपणन शाखा और एक अन्य केंद्र को गेहूं खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.