छपरा, फरवरी 2 -- कड़ी व्यवस्था के बीच शुरू हुई इंटर की परीक्षा छपरा, नगर प्रतिनिधि। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सख्त गाइडलाइंस और आधुनिक निगरानी प्रणाली के बीच जिले में सोमवार से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का आगाज हो गया। पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और समय की पाबंदी इतनी सख्त रही कि कुछ पल की देरी कई परीक्षार्थियों के लिए भारी पड़ गई। जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर जैसे ही निर्धारित समय सुबह 9 बजे घड़ी की सुई पहुंची, मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। इसके बाद पहुंचे छात्र-छात्राएं बाहर ही रह गए और परीक्षा से वंचित होना पड़ा। केंद्रों के बाहर रोते-बिलखते परीक्षार्थियों और बेबस अभिभावकों का दृश्य हर किसी को भावुक कर गया।जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर गेट बंद होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मायूस नजर आए। वे बाहर से बार-बार गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.