भदोही, मई 20 -- भदोही, संवाददाता। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की गति तेज हो गई है। अब तक कुल 1722 किसानों से करीब 6000 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। गेहूं बिक्री के लिए अब तक 3300 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को प्रभारी द्वारा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य 10500 एमटी है, जिसके सापेक्ष अब तक 60 फीसदी खरीद पूरी हो चुकी है। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि क्रय केंद्रों पर 15 जून तक किसान गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 15 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र सहित कुल 33 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं की खरीद सुनिश्चित...