भदोही, मई 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की गति अब बढ़ने लगी है। अब तक कुल 1094 किसानों से करीब 43 सौ एमटी गेहूं खरीद हो चुकी है। गेहूं बिक्री करने के लिए अब तक 3000 किसानों का पंजीयन हो चुका है। केंद्रों पर गेहूं करने पहुंच रहे किसानों का केंद्र प्रभारी द्वारा बेहतर सुविधा दी जा रही है। इस वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य 10500 एमटी है जिसके सापेक्ष अब तक 42फीसदी गेहूं खरीद हो चुकी है। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमर ने बताया कि क्रय केंद्रों पर 15 जून तक किसान गेहूं की बिक्री कर पाएंगे। खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 15 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक समेत कुल 33 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूं क्रय कराएं। ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.