हाथरस, जून 8 -- सोमवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई। शासन ने पहले ही परीक्षार्थियों को अवगत करा दिया गया था कि परीक्षा के दौरान क्या-क्या चीजे प्रतिबंधित है। इसके बाद भी परीक्षा केंद्रों पर तमाम महिला परीक्षार्थी आभूषण व क्लेचर आदि पहनकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गई। जिन्हें चेकिंग के दौरान उतरवा दिया गया। शासन की ओर से पूर्व ही कुछ चीजों को प्रतिबंधित कर दिया था,लेकिन इसके बाद भी सोमवार को तमाम परीक्षार्थियों ने शासन के निर्देशों को दरकिनार कर दिया। महिला परीक्षार्थियों के कुंडल परीक्षा केंद्रों पर उतरवा दिए गए। यह भी पढ़ें- परीक्षार्थियों की परीक्षा में दिखा परिजनों का समर्पण भाव तो वहीं जूते उतरवाकर परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। उसके बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया ग...