केंद्रों पर तालाबंदी, खरीद ठप
बांदा, मई 8 -- खुरहंड। उपमंडी स्थल खुरहंड में गेहूं खरीद के लिए पांच केंद्र खोले गए है। जहां मौके पर केवल एक केंद्र चालू मिला है। शेष चार बंद मिले। उपमंडी में जगह की कमीं के चलते अधिकतर गेहूं खुले मैदान में रखा है जो बारिश में भीग रहा है । किसानों का गेहूं भी बिक्री न होने की वजह से खुले मैदान में रखा है। केंद्र प्रभारियों के मौके पर न मिलने पर जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। विपणन केंद्र के प्रभारी कृष्णचंद्र शुक्ला संपर्क किया गया तो उनका नंबर बंद मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.