सोनभद्र, मई 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक देवेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को चोपन गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई और गेहूं के सुरक्षित भंडारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही किसानों को फोन करके फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। बी-पैक्स पर कुल 22 किसानों से 891 कुंतल खरीद पाई गई। सहायक आयुक्त ने केंद्र प्रभारी रामअनंत को साफ-सफाई व गेहं के सुरक्षित भंडारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। सहायक आयुक्त ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि क्रय केंद्र पर टोकन रजिस्टर बना लें और आने वाले किसानों से आनलाइन रजिस्ट्रेशन, सत्यापित प्रति खसरा लेकर फाइलिंग कर लें। यदि फार्मर रजिस्ट्री हो तो उसे भी फाइल में रखें। गेहंू बेचने वाले किसानों की सूची तथा क्रय गेंहू की मात्रा...