केंद्रों के निर्धारण के लिए बोर्ड को भेजी गई जिले के 363 विद्यालयों की सूची
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बीच परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए जनपद से कुल 363 विद्यालयों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई है। इसमें 32 राजकीय, 60 सहायता प्राप्त तथा 271 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन दिनों परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए प्रक्रिया चल रही है। जिले से भी 363 विद्यालयों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी गई है। हालांकि इस बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के लिए समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया है। अब परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की संपूर्ण प्रक्रिया 12 अक्टूबर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.