अलीगढ़, फरवरी 18 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए चार विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिन पर बुधवार से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की परीक्षाएं होनी है। जिसे लेकर परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंगलवार को परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करने के लिए काफी संख्या में पहुंचे। विद्यार्थियों में परीक्षाओं को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। कस्बा के विक्रम सेवा सदन इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटर के 1015 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। गांव मीरपुर दहोडा के श्री मिश्रीलाल आदर्श इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 625 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वही गांव पलसेड़ा के सर्वोदय इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 646 विद्यार्थी दोनों पालियों में परीक्षा देंगे। पलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.