नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विश्व टीबी दिवस पर 24 मार्च को नोएडा आएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। इसी दिन जिले में 100 दिवसीय टीबी अभियान भी शुरू होगा। कार्यक्रम के लिए नोएडा में स्थान चिह्नित करने का काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को पंचशील बालक इंटर कॉलेज और सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार का जायजा लिया। साथ ही, ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय समेत अन्य स्थानों का भी जायजा लिया। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है। जिला टीबी अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आना तय है। जल्द ही स्थान निर्धारित होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.