गुमला, मार्च 22 -- गुमला। प्रकृति के महापर्व सरहुल को गुमला मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केंद्रीय सरहुल संचालन समिति के नेतृत्व में निकली विशाल शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पूजा स्थल पहुंची। इस दौरान शहर और गांव के लोग मांदर-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। जुलूस का विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों ने स्वागत किया। समिति ने 119 खोड़हा दलों को झंडा वितरित किया और पारंपरिक नृत्य के आधार पर श्रेष्ठ दलों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। आयोजन की सफलता पर समिति ने प्रशासन, मीडिया और आमजनों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.