रांची, सितम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना समिति द्वारा कचहरी परिसर स्थित आरआईटी बिल्डिंग कार्यालय में अध्यक्ष फूलचंद तिर्की की अगुवाई में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांके, बोड़ेया, करमटोली, कोकर, बरियातू और मोरहाबादी समेत कई क्षेत्रों से लोग पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ चडरी मौजा के राहुल पाहन ने रूढ़िवादी परंपरा अनुसार बेलवा फाड़ी डंडा काटना अनुष्ठान से किया, जिसके बाद लोकगीत-संगीत व नृत्य हुआ। समिति ने पर्व की पवित्रता बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। इसमें पूजा से पूर्व जावा फूल का प्रयोग न करने, गांव के पाहन की अगुवाई में विधि-विधान से पूजा करने, पारंपरिक पहनावे व वाद्ययंत्रों को अपनाने, नशापान कर अथवा जूते-चप्पल पहनकर अखड़ा में प्रवेश न करने और ग...