रांची, अगस्त 10 -- रांची। जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक तथा भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों को केंद्रीय सरना समिति ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। सोमवार को समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल स्टेडियम पहुंचकर छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लिया और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। सरना समिति ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच छात्रों का अधिकार है। प्रदर्शन में अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, सचिव अमर मुंडा, आशीष मुंडा, मुकेश मुंडा, आदित्य मुंडा, प्रदीप मुंडा सहित कई सदस्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन को लेकर क्यों बैकफुट पर आ गई है झारखंड की सोरेन सरकार? समझिए सियासी पेंच...