नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- -केंद्रीय मंत्री ने कहा प्रमोशन में देरी नहीं होगी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि केंद्रीय सचिवालय सेवा के संवर्ग की समीक्षा बहुत जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है और पदोन्नति की प्रक्रिया में लंबे समय से चली आ रही जड़ता को पूरी तरह समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।केंद्रीय सचिवालय सेवा के 107वें कर्तव्य दिवस को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि कर्मचारियों से बेहतर काम लेने के लिए उन्हें प्रेरित रखना आवश्यक है। बिना प्रेरणा के कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में लंबे समय से चली आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास...