केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर बांटी मिठाई
कन्नौज, जुलाई 25 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने इसे छात्र एकता की जीत बताते हुए छात्रों के साथ एक दूसरे का मुंह मीठा करके आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। समाजवादी लोहिया वाहिनी सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि यह जीत देश भर के छात्र-छात्राओं की एकजुटता, संघर्ष और लोकतांत्रिक आवाज़ की जीत है। जब युवा संगठित होकर अपनी बात मजबूती से रखते हैं, तब उनकी आवाज़ को नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता। इस मौके पर मोहित पाठक (जिला उपाध्यक्ष शिक्षक सभा), अभिषेक यादव, गोल्डी गुप्ता, विपिन यादव, राकेश बाबू कुशवाहा, संजेश यादव, रंजीत यादव, प्रशांत यादव, अंकित यादव, अर्नब गुप्ता, इरशाद खान, सागर सेजबार, इकबाल आलम, परवेज आलम, शकील अहमद, नितिन, आकाश, विकास, अखंड राज वर्मा, कृष्ण श्रीवास्तव, मोहम्मद अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.