हरिद्वार, जुलाई 24 -- भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को आर्यनगर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता के आंदोलनों को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आम जनता, छात्र और युवा परेशान हैं। उनका आरोप था कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं और युवाओं पर की गई कार्रवाई सरकार के जनविरोधी रवैये को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला इरफान अली भट्ट...