केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
जमशेदपुर, जून 29 -- पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध में पदयात्रा निकाली और प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस बिरसा मुंडा स्मारक साकची से शुरू होकर साकची मेन गोलचक्कर तक निकाला गया। जिलाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने इसका नेतृत्व किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। यह भी पढ़ें- नीट छात्रों की आत्महत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया युवा कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.