केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका गया पुतला
जहानाबाद, जुलाई 20 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बबूलबना के निकट एनएच 22 पर सीपीआइएम कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इस अवसर पर लोगों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग कर रहे थे। नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक होने के कारण अब तक सैकड़ों छात्र डिप्रेशन में चले गए हैं और कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को दबाने की भी आलोचना की गई। इस मौके पर सूर्यकांत सिंह, अरविंद कुमार, मिथिलेश यादव, सुजीत कुमार, मुकेश कुमार, नीरज कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: पेपर लीक व लाठीचार्ज के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- जमुई: शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के सवाल को लेकर भाकपा माले का प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.