चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा, संवाददाता। नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर एनएसयूआई ने शनिवार को चाईबासा के शहीद पार्क चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ किया गया विश्वासघात है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह असफल रही है। कांग्रेसियों ने मांग की कि नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले ...