गाजीपुर, जुलाई 22 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को कांग्रेस ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी, किसानों को डीएपी खाद की कमी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था से आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ तथा धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में भय और दमन का माहौल बना दिया है। आरोप लगाया कि छात्र अपने अधिकारों की मांग करते हैं त...