गाजीपुर, अप्रैल 29 -- गाजीपुर। मरदह विकास खंड के घरिहा गाव निवासी स्व: धीरेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र डा. शशांक सिंह का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय गया बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ हैं। इसके पूर्व डा. शशांक गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय सासाराम में बीते चार वर्ष से असिसटेंट प्रोफेसर के पद पर सेवा दे रहे थे। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा गांव पर ही हुई। बीएससी की पढ़ाई उदय प्रताप कॉलेज वाराणसी से हुई। जिसके बाद एमएससी और पीएचडी की पढ़ाई आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या से पूरी किया। इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने दादा स्वर्गीय दूधनाथ सिंह को दिया। यह भी पढ़ें- अविनाश का स्टेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्टार पद पर हुआ चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...