मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी, हिप्र। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मोतिहारी और वाल्मीकिनगर में छोटी हवाई पट्टी का निर्माण किया जाएगा। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए जिलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जमीन मिलते ही इस योजना को कार्यरूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्सौल एयरपोर्ट बनाने की प्रक्रिया जोरों पर है। डिप्टी सीएम ने कहा कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की जमीन से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें इसी साल हल कर लिया जाएगा ताकि यूनिवर्सिटी पूरी तरह स्थापित हो सके। इसके अलावा, विक्रमशिला विश्वविद्यालय को भी इसी साल धरातल पर उतारने की योजना है। उन्होंने कहा कि चंपारण न केवल शिक्षा बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी देश में विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.