केंद्रीय विभागों के पेंशनर कल करेंगे विरोध प्रदर्शन
वाराणसी, अगस्त 17 -- वाराणसी। आठवें वेतन आयोग द्वारा पेंशन संशोधन से इनकार के विरोध में इस सप्ताह बुधवार को प्रदर्शन होगा। सोमवार को आयकर भवन में केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति एवं वाराणसी पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष गौतम कुमार बरुआ ने कहा कि पेंशनरों के हक के लिए सड़क पर उतरने को भी हम तैयार हैं। पेंशनरों के अधिकारों को छीना नहीं जा सकता। समिति के सचिव सुभाष शाह ने कहा कि प्रधान डाकघर कैंट पर होने वाले प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होना चाहिए। बैठक में जेपी चौबे, पीके दत्ता समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: पुराने पेंशनर्स को लगेगा झटका या मिलेगी राहत?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.