लातेहार, मई 28 -- लातेहार,प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक लंबित सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार 29 मई को ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि मनरेगा लातेहार पिंटू रजक ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर कार्यक्रम की सूचना दी है। आवेदन में कहा गया है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण कई बार उपायुक्त एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। सड़क खराब होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों एवं आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...