केंद्रीय विद्यालय से पढ़कर बिहार की बेटी ने गुजरात में गाड़े झंड़े, मेडिकल पीजी में जीता गोल्ड मेडल
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो किसी भी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। बिहार के सारण में एकमा नगर पंचायत के भरहोपुर गांव की रहने वाली ज्योति कुमारी ने अपनी सफलता से इसे साबित कर दिखाया है। उन्होंने अहमदाबाद के प्रतिष्ठित बीजे मेडिकल कॉलेज से एमएस (ईएनटी) की पढ़ाई पूरी कर गुजरात यूनिवर्सिटी में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ज्योति ने मेडिकल एजुकेशन में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बड़ौदा से एमबीबीएस किया और इसके बाद स्पेशलाइज्ड डॉक्टर बनने के उद्देश्य से अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज में एमएस (ईएनटी) में दाखिला लिया। पढ़ाई के दौरान निरंतर मेहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.