घाटशिला, नवम्बर 15 -- मुसाबनी। केंद्रीय विद्यालय सुरदा में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुआ। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की जीवन गाथा और स्वतंत्रता संघर्ष में उनके योगदान का वर्णन करती एनसीईआरटी द्वारा जारी एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म प्रस्तुत की गई।इसके उपरांत विद्यार्थी श्रीलेखा ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके जनजातीय योगदान पर प्रकाश डाला। पूर्णिमा माझी ने संथाली कविता पाठ किया जिसका भावानुवाद शकुंतला माझी ने हिन्दी में प्रस्तुत किया। शिक्षक अर्जुन माझी ने जनजातीय संस्कृति और परंपरा पर वक्तव्य दिया। इस अवसर पर आर्ट वर्क्स जैसी गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा जनजातीय संस्कृति की छटा बिखेरते सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.