रामगढ़, अप्रैल 15 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने इस वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में अमन कुमार गुप्ता ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। एंजेल रंजन ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा श्रुति राज, उन्नति गुप्ता और वर्षा कुमारी ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई। इन विद्यार्थियों की सफलता ने विद्यालय में खुशी का माहौल बना दिया है। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- माउंट लिट्रा : 40 फीसदी छात्रों को 90 प्रतिशति से अधिक अंक शिक्षकों का कहना ह...