देहरादून, जून 23 -- देहरादून। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, हाथीबड़कला में मंगलवार को 55वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देहरादून संभाग के 18 केंद्रीय विद्यालयों के 114 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। बैडमिंटन, कबड्डी और शतरंज की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त सुरजीत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यअतिथि व प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह तोमर ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर बल दिया। इस दौरान प्राचार्य विजय नैथानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...